फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कक्षा नौ की छात्रा से गैंगरेप का आरोप

कक्षा नौ की छात्रा से गैंगरेप का आरोप

Sat, 23 Jun 2018 01:12 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
कक्षा नौ की छात्रा से गैंगरेप का आरोप
पुलिस ने मामला छेड़छाड़ व मारपीट का बताया
विज्ञापन

बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात कक्षा नौ की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। दो युवकों पर घर से अगवा कर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी कक्षा नौ में पढ़ती है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि गत बृहस्पतिवार की रात दो युवक उनके घर में घुसे और मुंह दबाकर उसे जबरन उठा ले गए। एक सुनसान मकान में ले जाकर दोनों ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद बदहवास हालत में दोनों उसे घर के बाहर फेंक कर भाग निकले। शुक्रवार की सुबह परिजन आरोपी पक्ष के घर पर शिकायत करने पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और उन्हें कोतवाली आने से भी रोका गया। किसी तरह उनसे बचकर वे कोतवाली पहुंचे और दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि छात्रा से छेड़छाड़ की गई है। विरोध करने पर मारपीट की। जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed