फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मलकपुर मिल में अचानक क्रैन चलने से कर्मचारी की मौत

मलकपुर मिल में अचानक क्रैन चलने से कर्मचारी की मौत

Sun, 29 Apr 2018 12:18 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
मलकपुर मिल में अचानक क्रैन चलने से कर्मचारी की मौत
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

मलकपुर चीनी मिल में इंजीनियर के साथ क्रेन चेक करते समय मैकेनिक अचानक क्रेन चलने से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। मौत के बाद मिल अधिकारियों ने शव मैकेनिक के घर कोर्ट रोड बागपत भेज दिया तो परिजनों ने हंगामा कर दिया। शव को दोबारा मिल में लाया गया। उसके परिजनों ने हंगामा करते हुए 25 लाख मुआवजा दिलाने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस फिलहाल इंजीनियर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

शनिवार को क्रेन इंजीनियर धर्मेंद्र मिल की रिपेयरिंग करने वाले कर्मचारी शराफत पुत्र अख्तर निवासी कोर्ट रोड बागपत के साथ क्रेन बंद कर उसकी जांच कर रहा था। अचानक क्रेन चलने से शराफत नीचे गिर गया। उसे निजी अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मिल अधिकारियों ने शराफत (32) के शव को उसके घर भेज दिया तो परिजन आक्रोशित हो उठे। वे शव को लेकर मिल में ले आए और हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का कहना था कि जब उन्होंने मिल के अधिकारियों से बातचीत की तो उन्होंने अभद्रता की। इतना ही नहीं जिस स्थान पर शराफत क्रेन से गिरा था, वहां से खून भी साफ कर दिया गया। हंगामे की स्थिति को देखकर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शराफत के भाई शौकत ने बताया कि उसके दो लड़कियों व दो बेटे है और उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उसे 25 लाख का मुआवजा दिलाया जाए। पुलिस फिलहाल इंजीनियर धर्मेन्द्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। परिजनें का कहना था कि चेकिंग के दौरान जब क्रेन बंद थी, तो क्यों चली। इसमेें मिल अधिकारी भी दोषी हैं। इस दुघर्टना के बाद मिल अधिकारी पीछे के गेट से निकल चले गए। इस संबंध में जब कोतवाली प्रभारी एके सिंह का कहना था कि अभी तहरीर नहीं आई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed