फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हाइवे पर ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौत

हाइवे पर ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौत

Sat, 21 Apr 2018 12:56 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
हाइवे पर ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौत
हाइवे पर ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौत
विज्ञापन


बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर मवीकलां गांव के पास ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में छात्र समेत दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दुर्घटना के बाद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गाजियाबाद जनपद के पावी गांव निवासी खलील का 19 वर्षीय बेटा शहजाद बाइक पर फुफेरे भाई मोहम्मद फैजान के साथ टयौढ़ी गांव में बीमार बुआ को देखने जा रहे थे। मोदीनगर के भोजपुरा निवासी 15 वर्षीय मोहम्मद फैजान कक्षा नौ का छात्र है। शुक्रवार की सुबह 10 बजे के लगभग जब दोनों मवीकलां गांव के पास पहुंचे तो घोड़ी-बग्गी को ओवरटेक करते समय पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर गए। ट्रक का पिछला पहिया दोनों के सिर के ऊपर से उतर गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर भी भीड़ जमा हो गई और हाईवे पर जाम लग गया। लोगों ने टक्कर मारकर भाग रहे चालक को ट्रक समेत पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों ने आरोपी ट्रक चालक को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने किशोर व युवक की मौत की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी ट्रक चालक राकेश निवासी बरवाला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

-----------------
चार महीनों में 32 लोगों की मौत
बागपत। पिछले चार माह का आंकड़ा देखा जाए तो सड़क दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 32 है, जिनमें अधिकतर बाइक सवार युवा हैं। जनवरी में चार, फरवरी में 12, मार्च में 4 और अप्रैल में 12 लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
ट्रैफिक नियमों का नहीं हो रहा पालन
बागपत। लचर यातायात व्यवस्था के कारण सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा हुआ है। आए दिन लोग यहां सड़क हादसों के शिकार हो रहे हैं। इसके बाद भी प्रशासन यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने की दिशा में ठोस पहल नहीं कर रही है। यातायात को लेकर लोग जागरूक भी नहीं हो रहे हैं। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाने व ट्रैफिक नियमों के पालन कराने के लिए विभाग भी लोगों को जागरूक नहीं कर रही है। आज भी लोग बिना हेलमेट के खुलेआम दोपहिया वाहन चला रहे हैं। यही कारण है दोपहिया चलाने वाले चालक दुर्घटना के बाद मौत के शिकार हो जाते हैं।

----------------
दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में लगेंगे होर्डिंग
बाषगपत। ट्रैफिक इंचार्ज लोकेंद्र शर्मा ने बताया कि जनपद में दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों, स्कूलों के आसपास यातायात नियमों के होर्डिंग लगाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। जिले में 48 जगह होर्डिंग लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सुरक्षित यात्रा करने के लिए यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। नियमों को नहीं तोड़ें। ओवरटेक कभी नहीं करें। ओवरटेक और लहरिया कट वाहन चलाने पर जुर्माना का प्रावधान है।
----------------
इन नियमों का करें पालन
.वाहन चलाते वक्त हेलमेट का करें उपयोग
. शराब पीकर कभी भी वाहन नहीं चलाए
. वाहन नियंत्रित स्पीड में चलाए
.निर्धारित साइड में ही वाहन चलाए
. कभी भी वाहन को ओवरटेक न करे
. यातायात नियमों का पालन करे
. चौराहे पर स्पीड कम रखे
.वाहन चलाते वक्त मोबाइल का प्रयोग नहीं करे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed