फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा

महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा

Wed, 19 Sep 2018 01:33 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा
दोघट। हिम्मतपुर सूजती गांव में युवक ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में आरोपी युवक के खिलाफ थाने पर तहरीर दी गई है। हिम्मतपुर सूजती गांव निवासी बबला ने बताया कि सोमवार रात उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर उसकी पत्नी से अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ की। विरोध करने पर महिला को मारपीट कर भाग निकला। मंगलवार की सुबह महिला ने पति को जानकारी दी। पति ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। इसी बीच आरोपी ने फिर से घर में घुसकर पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--------------------
पत्नी को मारपीट कर घायल किया
दोघट। कस्बे में मामूली विवाद को लेकर परवीन को उसके ही पति ने मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने थाने पर पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पति सादाब को शांति भंग की धाराओं में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed