फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   युवकों ने एमए के छात्र को बेल्ट और डंडो से पीटा

युवकों ने एमए के छात्र को बेल्ट और डंडो से पीटा

Thu, 15 Mar 2018 01:32 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
युवकों ने एमए के छात्र को बेल्ट और डंडो से पीटा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जैन कॉलेज में एमए के छात्र को मोबाइल छीनने पर विफल होने पर चार युवकों ने बेल्ट, डंडों और चाकू मारकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
अरूण पुत्र देवेंद्र बड़ौली गांव का रहने वाला है। वह जैन कॉलेज में एमए इतिहास प्रथम वर्ष का छात्र है। बुधवार को वह परीक्षा देने कॉलेज आया और जैसे ही कॉलेज में घुसा तो वहां पहले से ही बैठे चार युवकों ने उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया। विफल होने पर उन्होंने उसे लाठी-डंडों और चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। उसने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने छात्र को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

दूसरी ओर जिवानी गांव में अरुण पुत्र सुरेंद्र बीए का छात्र है। वह मंगलवार को अपने घर पर पढ़ रहा था। तभी कुछ पड़ोसी युवक तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजा रहे थे। उसने जब बजाने से मना किया तो उन्होंने उसके घर में घुसकर उसे धारदार हथियारों से मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। उसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed