फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   राजपुर खामपुर गांव के ग्रामीणों का एसपी दफ्तर में प्रदर्शन

राजपुर खामपुर गांव के ग्रामीणों का एसपी दफ्तर में प्रदर्शन

Thu, 22 Feb 2018 01:48 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
राजपुर खामपुर गांव के ग्रामीणों का एसपी दफ्तर में प्रदर्शन
बागपत। राजपुर-खामपुर के छात्र नरेंद्र की हत्या के मामले में आरोपी पक्ष के लोगों ने एसपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने जेल भेजे तीनों आरोपियों को निर्दोष बताया। एसपी ने उन्हें जांच कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बुधवार को राजपुर-खामपुर गांव के सैकड़ों ग्रामीण एसपी बागपत कार्यालय में पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा 28 दिसंबर 2017 को गांव में कक्षा नौ के छात्र नरेंद्र पुत्र ब्रजपाल की हत्या की। 30 दिसंबर को अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई । तीन जनवरी को मोनू पुत्र रोशन और चार फरवरी को जोनी पुत्र राम चंद्र एवं सनोज पुत्र सूबे निवासी खामपुर को बड़ौत पुलिस उठा ले गई । घर से उठाने के बाद गांव में भी पुलिस द्वारा पूछताछ एवं जांच की । जांच में गांव वालों द्वारा बताया गया इन तीनों को रंजिशन फंसाया। पुलिस ने तीनों को मामले में आरोपी बनाकर 7 जनवरी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा। उन्होंने कहा कि जेल भेजे तीनों युवक निर्दोष हैं। जबकि हत्यारे गांव में खुले घूम रहे हैं। उन्होंने एसपी से मामले की सही जांच कराकर सही आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं पुलिस द्वारा जेल भेजे तीनों निर्दोष युवकों को छुड़वाने की मांग की। इनमें जगरोशन, इंद्र, रामचंद्र, जयपाल, दीपक, सलेख चंद, सूबे सिंह, राजपाल, भजन आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed