Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Tiger poached using electric shock; two suspects in custody

एमपी: बालाघाट के जंगल में करंट लगाकर बाघ के शिकार की आशंका, खुर मुंडी बीट में मिला नर बाघ का शव

Sat, 07 Nov 2026 09:19 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sat, 07 Nov 2026 09:19 PM IST
सार

बालाघाट के पूर्व बैहर परिक्षेत्र स्थित खुर मुंडी बीट के जंगल में नर बाघ का शव मिला है। प्रारंभिक जांच में करंट लगने से मौत की आशंका है। वन विभाग ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

विज्ञापन
Tiger poached using electric shock; two suspects in custody
करंट लगाकर बाघ के शिकार , दो संदेही अभिरक्षा में

विस्तार

उत्तर सामान्य वन मंडल बालाघाट के पूर्व बैहर परिक्षेत्र अंतर्गत खुर मुंडी बीट के जंगल में करंट लगाकर बाघ का शिकार किए जाने का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने इस मामले में दो संदिग्धों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन

उत्तर सामान्य वन मंडल के वन मंडलाधिकारी रेशम सिंह धुर्वे ने बताया कि खुर मुंडी बीट में नियमित गश्त के दौरान बीट गार्ड को गुरार नाला के पास बाघ का शव दिखाई दिया। बीट गार्ड ने तत्काल इसकी सूचना परिक्षेत्र सहायक और परिक्षेत्र अधिकारी को दी। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। मामले की जांच के लिए डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। 

विज्ञापन


पढे़ं:  40 फीट गहरे कुएं में समाई कार, चार युवकों की अटकी सांसें; कांच तोड़कर निकले बाहर, ढाई घंटे चला रेस्क्यू

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल की जांच की। इस दौरान मृत बाघ के शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाए गए। प्रारंभिक जांच में बाघ की मौत विद्युत करंट लगने से होने की आशंका जताई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने संदेह के आधार पर दो व्यक्तियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पशु चिकित्सकों की टीम ने मृत नर बाघ का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद वन संरक्षक बालाघाट वनवृत्त, वन मंडलाधिकारी उत्तर सामान्य वन मंडल बालाघाट, उप वनमंडलाधिकारी बैहर, राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के प्रतिनिधि और तहसीलदार की उपस्थिति में नियमानुसार बाघ का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उसके संपूर्ण शरीर को नष्ट कर दिया गया।

वन विभाग ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाघ की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed