Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   FIR against councilor on rape charges

Ambedkar Nagar News: दुष्कर्म के आरोप में सभासद पर प्राथमिकी

Sat, 07 Nov 2026 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
FIR against councilor on rape charges
सद्दरपुर। अलीगंज क्षेत्र में एक सभासद पर शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि उनके पति से उनका तलाक हो चुका है और वह अकेले रहती थीं। इस दौरान नगर पालिका टांडा के छज्जापुर उत्तरी के सभासद तारिक ने उनसे नजदीकियां बढ़ाईं। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। एक दिन सभासद ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद यह सिलसिला लगातार चलता रहा और बिना उनकी मर्जी के कई बार दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन

जब महिला ने शादी करने का दबाव बनाया तो बहाना बनाता रहा। दबाव बनाने पर सभासद ने शादी करने से इन्कार कर दिया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। बाद में महिला को पता चला कि सभासद नवंबर माह में शादी करने जा रहा है। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed