फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बालैनी में डीसीएम ने विवाहिता को कुचला, मौत

बालैनी में डीसीएम ने विवाहिता को कुचला, मौत

Fri, 16 Feb 2018 01:17 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
बालैनी में डीसीएम ने विवाहिता को कुचला, मौत
बागपत।
विज्ञापन

मेरठ-बागपत मार्ग पर बालैनी गांव के पास गत रात्रि डीसीएम ने बाइक पर सवार दंपत्ति को कुचल दिया, जिसमें विवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बृहस्पतिवार की सुबह मृतका के परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

सुमन पत्नी बबली उम्र 30 वर्ष जौहरा गांव जनपद मेरठ की रहने वाली थी। गत रात्रि वह पति बबली के साथ बाइक से गांव से बागपत आ रही थी। जैसे ही वे मेरठ-बागपत मार्ग पर बालैनी गांव के पास पहुंची तो सामने से एक डीसीएम चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। सुमन की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि बबली गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने डीसीएम चालक का पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया। उधर बृहस्पतिवार को सूचना पर पहुंचे मृतक विवाहिता के परिजनों व ससुराल वालों ने आरोपी डीसीएम चालक की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed