फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दोघट में महिला को उठाकर ले जाने का प्रयास

दोघट में महिला को उठाकर ले जाने का प्रयास

Wed, 27 Dec 2017 11:58 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
दोघट में महिला को उठाकर ले जाने का प्रयास
दोघट (बागपत)। कस्बा दोघट में मंगलवार की रात में तीन युवकों ने मकान का दरवाजा तोड़कर जबरन महिला को उठाकर ले जाने का प्रयास किया, महिला के शोर मचाने पर बदमाश उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने तीन युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

सुमित्रा पत्नी धर्मेंद्र दोघट कस्बे की रहने वाली है। मंगलवार की रात में वह घर में अकेली थी। उसका पति किसी कार्य से बाहर गया था। देर रात तीन युवक उसके घर में पहुंचे और दरवाजा खोलने को कहा, लेकिन महिला ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद तीनों युवकों ने दरवाजा तोड़ दिया और मकान में घुसकर गए। तीनों ने महिला से अश्लील हरकतें की और उसे जबरन उठाकर ले जाने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर मोहल्ले में जाग हो गई और जब आसपास के लोग उधर दौड़े तो युवक उसे जान से मारने की धमकी देकर चले गए। सूचना पर रात्रि में ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को तलाश किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। इस संबंध में महिला ने तीन युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed