फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जुजा खेलने के विरोध पर महिला से दुष्कर्म की कोशिश

जुजा खेलने के विरोध पर महिला से दुष्कर्म की कोशिश

Sun, 12 Nov 2017 01:22 AM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
जुजा खेलने के विरोध पर महिला से दुष्कर्म की कोशिश
बागपत। बड़ौत क्षेत्र के एक गांव में जुआ खेलने के विरोध करने पर कुछ लोगों ने एक महिला के घर में धावा बोल दिया। उसके बेटे ने तो मकान की दीवार कूदकर अपनी जान बचाई। आरोप है कि महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। शोर होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि उनके पड़ोस में चौपाल पर शुक्रवार को कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। उसने और उसके बेटे ने जुआ खेलने से मना किया। इसी बात पर आरोपियों ने ईंट-पत्थर बरसाना शुरू कर दिया । इस दौरान उसका बेटा बाल-बाल बच गया, लेकिन थोड़ी देर बाद ही आरोपी उनके मकान में घुसे। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। उसके बेटे को चाकू से मारने की कोशिश की। उसने दीवार कूदकर अपनी जान बचाई। महिला के मुताबिक आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। एक आरोपी ने तो उसके साथ दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया। शोर शराबा होने पर आरोपी धमकी देकर चले गए। पीड़ित ने शनिवार को एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। एसपी जय प्रकाश ने बड़ौत पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed