{"_id":"59bd85f54f1c1b1f688b4f34","slug":"31505592821-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्जुनपुरा में महिला को धक्का दे तीन लोग ले गए भैस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अर्जुनपुरा में महिला को धक्का दे तीन लोग ले गए भैस
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शहर के अर्जुनपुरम मोहल्ले के एक मकान से तीन लोग एक महिला को धक्का देकर भैंस ले गए। मोहल्ले के लोग एकत्र होकर पुराने कस्बे में एक आरोपी के घर में पहुंचे। वहां से भैंस बरामद कर कोतवाली ले आए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
बागपत के अर्जुनपुरम मोहल्ला निवासी नुकुल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा उसकी माता गीता देवी शनिवार को घर में कार्य कर रही थी। सुबह करीब साढ़े आठ बजे तीन लोग घर में पहुंचे और वहां बंधी भैंस को खोलने लगा। पता चलने पर उसकी माता ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनको धक्का दे दिया। इससे माता जी जमीन पर गिर गई और आरोपी भैंस को ले गए। शोर शराबा होने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए और भैंस की तलाश शुरू कर दी। भैंस को ले जाते समय मोहल्ले के एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने पहचान लिया । इसी के आधार पर लोग आरोपी के मकान में पहुंचे तो वहां भैंस बंधी हुई मिली। उन्होंने कहा आरोपी व्यक्ति ने अपने दो साथियों के साथ भैंस चोरी की है। पीड़ित आरोपी के मकान से अपनी भैंस को लेकर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाली के एसएसआई धर्मेंद्र सिंह सिंधु ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।