फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   व्यापारी बोले, फेल हो गई है बागपत की पुलिस

व्यापारी बोले, फेल हो गई है बागपत की पुलिस

Thu, 31 Aug 2017 01:48 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी बोले, फेल हो गई है बागपत की पुलिस
बागपत। बढ़ते अपराधों पर व्यापारियों ने सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के सामने अपनी पीड़ा रखी। एसपी की मौजूदगी में व्यापारियों ने कहा बागपत की पुलिस नाकाम हो गई है। अपराधी खुले आम वारदात को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस मामलों में सिर्फ लीपापोती कर रही है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में बुधवार को भाजपा सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, एसपी डी प्रदीप कुमार और सीओ दिलीप सिंह की मौजूदगी में व्यापारियों ने समस्या रखी। मोबाइल शॉप में 50 लाख रुपये की चोरी की वारदात में कहा पुलिस इसके खुलासे में फेल हो गई है। माल की बरामदगी नहीं हुई है। अमीनगर सराय में डकैती और रटौल में लोहा व्यापारी पर हमले का जिक्र किया। व्यापारियों ने कहा यदि पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो वह आंदोलन करेंगे। एसपी डी प्रदीप कुमार ने भरोसा दिलाया जल्द ही खुलासा किया जाएगा। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा अपराधी बख्शे नहीं जाने चाहिए। पुलिस कानून व्यवस्था कायम करें और व्यापारियों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसमें नंद लाल डोगरा, सुरेंद्र वर्मा, श्रीयांश जैन, लवी, उदय सिंह, मेहरबान, राजीव कुमार, राज सिंह, राम कुमार वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed