{"_id":"59a46e584f1c1bc7018b45e7","slug":"31503948376-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार न मिली तो पति ने दी तलाक की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार न मिली तो पति ने दी तलाक की धमकी
Updated Tue, 29 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
कार न मिली तो पति ने दी तलाक की धमकी
बागपत। दहेज में कार न मिली तो ससुरालियों ने विवाहिता को डेढ़ माह पहले मारपीट कर घर से निकाल दिया। अब आरोपी पति तलाक देने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने महिला थाना पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई।
बड़ौत की पट्टी चौधरान निवासी सोमिया ने बताया उसका निकाह कस्बा में ही रहने वाले एक युवक से 10 जनवरी 2017 को हुआ। शादी में दिए दान दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं हैं। इस कारण उससे आए दिन दहेज की मांग करते हैं। उसने कई बार उनकी मांग पूरी की, लेकिन थोड़े दिन बाद दोबारा मांग करने लगते हैं। असमर्थता जताने पर ससुराल वाले उसको प्रताड़ित करने लगते हैं। उससे कार लाने की मांग की गई। मना करने पर डेढ़ माह पहले मारपीट कर घर घर से निकाल दिया। वह तभी से अपने मायके में रह रही है। आरोप है कि आरोपी पति अब उसको तलाक देने की धमकी दे रहा है। इससे वह परेशान है। उसने सोमवार को महिला थाने में पहुंचकर शिकायत की। थाना प्रभारी प्रतिभा सिंह ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।