फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रटौल में पुलिस चौकी के पास फिर दुकान में चोरी

रटौल में पुलिस चौकी के पास फिर दुकान में चोरी

Sat, 01 Jul 2017 01:19 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
रटौल में पुलिस चौकी के पास फिर दुकान में चोरी
चांदीनगर (बागपत)।
विज्ञापन

रटौल पुलिस चौकी के पास एक बार फिर दुकान में चोरी की वारदात हो गई। इससे पहले कई बार वारदात हो चुकी है। पुलिस अभी तक एक भी वारदात का खुलासा नहीं कर पाई है। इससे लोगों में पुलिस के प्रति काफी रोष है।

रटौल निवासी बिरजू की गांव के बस स्टैंड पर किराना की दुकान है। बृहस्पतिवार शाम दुकान बंद करके अपने घर पर गए थे। देर रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। शुक्रवार सुबह दुकान पर पहुंचे तो वारदात का पता चला। इसकी पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। दुकानदारों का कहना है कि इससे पहले कई बार यहां पर घटना हो चुकी है। एक दिन पहले ही नवाब के ढाबे से चोरी हुई थी। पुलिस अभी तक एक भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। इससे दुकानदारों में काफी रोष व्याप्त है। खेकड़ा थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट का कहना है कि चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही केस का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed