नशीला पदार्थ सुंघाकर चार घरों में 30 लाख की लूटपाट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार की रात में जब गांव जागोस के लोग गहरी नींद सोया था, तभी सशस्त्र बदमाशों ने हरियाणा में बिजली विभाग के जेई सुनील शर्मा पुत्र श्रीपाल शर्मा के घर को निशाना बनाया। इनका पूरा परिवार मकान की छत पर सो रहा था। बदमाश दीवार फांदकर घर में घुसे। बदमाशों ने मकान की छत पर सो रहे परिजनों को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश किया और मकान के निचले हिस्सों के कमरों के ताले तोड़कर 1.12 लाख रुपये की नगदी, सोने के जेवरात और डेढ़ किलो चांदी के जेवरात लूटकर ले गए। जेई के घर से बदमाश करीब 15 लाख रुपये का माल ले गए।
इसके बाद बदमाश सुरेश पुत्र सोमदत्त शर्मा के मकान में घुसे। इनका परिवार भी छत पर सो रहा था। बदमाश ने यहां भी परिजनों को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। यहां से एक हजार की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत डेढ़ लाख का सामान लूटकर ले गए। इसके बाद बदमाशों ने सुभाष पुत्र उमराव (पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा और रालोद नेता के भाई) के मकान को निशाना बनाया और यहां भी पूरे परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर सोने-चांदी के जेवरात समेत 15 हजार का सामान लूटकर ले गए।
इसके बाद बदमाशों ने राजेश शर्मा पुत्र मांगेराम शर्मा के घर को निशाना बनाया। राजेश शर्मा घेर में सो रहे थे और उनका परिवार घर में सो रहा था। जैसे ही बदमाशों ने परिजों को नशीला पदार्थ सुंघाना चाहा तो जाग हो गई तो बदमाशों ने हथियारों के बल पर पूरे परिवार को बंधक बनाया। बदमाश यहां से 45 हजार की नगदी, लड़की की शादी के लिए जोड़ा गया सामान, सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब पांच लाख का सामान लूटकर ले गए। इन वारदातों को अंजाम देने के बाद बदमाश सभी के मकानों के बाहर की कूंड़ी बंद करके चले गए। बुधवार को सुबह के समय जब सभी परिजनों को होश आया तो उनके मकानों में सामान बिखरा था तो उन्होंने शोर मचाया तो गांव के लोग जमा हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी वारदात की जानकारी ली। बाद में डॉग स्कॉयड और फिंगर प्रिंट टीम ने आकर जांच की। इस संबंध में जेई सुनील शर्मा ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी।
सुबह तक था नशे का असर
बड़ौत। जिन घरों में लूटपाट हुई है, उन घरों के परिजनों ने बताया सुबह उनकी आंख तो खुली, लेकिन वे संभल नहीं पाए। उन्हें पता नहीं, बदमाश घर में वारदात को किस समय अंजाम दे गए हैं। उन्हें ऐसी चीज सुंघाई कि उन्हें कुछ भी पता नहीं चला। सुबह को भी जब उन्हें थोड़ा होश आया तो वे नशे की हालत में थे।
कहीं हरियाणा का गिरोह तो नहीं सक्रिय
बड़ौत। कहीं हरियाणा का गिरोह तो क्षेत्र में वारदात तो नहीं कर रहा है, क्योंकि इससे पहले लुहारी गांव में प्राचार्य डॉ. संजीव आर्य के यहां इसी तरह की वारदात हुई और वह भी यमुना नदी के किनारे था और जागोस गांव भी यमुना नदी के किनारे है। लोगों का अनुमान है कि बदमाश यमुना नदी पार कर यहां आकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।