फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एक्सप्रेस-वे पर शराब से लदी होंडा सिटी कार पकड़ी

एक्सप्रेस-वे पर शराब से लदी होंडा सिटी कार पकड़ी

Tue, 12 Mar 2019 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे पर शराब से लदी होंडा सिटी कार पकड़ी
बागपत। पुलिस ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर शराब से लदी होंडा सिटी कार पकड़ी। कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।
विज्ञापन

चुनाव आचार संहिता लगते ही जिले में पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। यूपी-हरियाणा बार्डर पर चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस ने रविवार की रात में ईस्टर्न पेरिफरेल एक्सप्रेस-वे पर यमुना नदी पुल के पास हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही शराब से लदी होंडा सिटी कार पकड़ ली। कार से 38 पेटी देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब तस्कर मुशर्रफ पुत्र इरशाद, शाहरुख पुत्र साबिर मलिक निवासी खेकड़ा को गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि शराब होली पर बिक्री के लिए लाई जा रही है। खेकड़ा क्षेत्र में सप्लाई करनी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed