फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चेयरमैन की स्कार्पियो चोरी करने की कोशिश

चेयरमैन की स्कार्पियो चोरी करने की कोशिश

Tue, 12 Mar 2019 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
चेयरमैन की स्कार्पियो चोरी करने की कोशिश
बागपत। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन राजूद्दीन एडवोकेट के मकान के बाहर से रविवार की रात में चोरों ने स्कार्पियो गाड़ी चोरी करने की कोशिश की, लेकिन चोर सफल नहीं हो पाए। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। चेयरमैन ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस जांच में जुट गई। वहीं शहर से पिछले दो माह में सात गाड़ी चोरी हो चुकी है। पुलिस एक भी बरामद नहीं कर पाई।
विज्ञापन

चेयरमैन राजूद्दीन एडवोकेट ने बताया कि रविवार की रात में मकान के बाहर उनकी स्कार्पियो गाड़ी खड़ी थी। रात में करीब 3:14 बजे चोर गाड़ी से मोहल्ले में घुसे। चोरों ने गाड़ी चोरी करने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी का लॉक नहीं खोल पाए। उसी के पास खड़ी दूसरी कार का लॉक तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन चोर सफल नहीं हुए। मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गए। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से चोरों का पता लगाने में जुट गई।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शहर से दो माह में सात गाड़ी चोरी हो चुकी है। चोर रात्रि में घरों के बाहर खड़ी गाड़ी के लॉक तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। पुलिस अभी तक गाड़ी चोर गिरोह का पता नहीं लगा पाई। एक भी गाड़ी बरामद नहीं हुई। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि चेयरमैन की गाड़ी चोरी करने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed