{"_id":"5c75985bbdec224af7152707","slug":"21551210587-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के कोच में सीट पर बैठने को लेकर युवकों में हुई मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन के कोच में सीट पर बैठने को लेकर युवकों में हुई मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
शामली से दिल्ली जाने वाली पैंसेजर ट्रेन में मंगलवार की तड़के सीट पर बैठने को लेकर दो युवक गुटों में जमकर मारपीट हुई। इससे ट्रेन के कोच में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी को देख मारपीट करने वाले युवक भाग निकले। पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया।
शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 51910 जैसे ही बावली हाल्ट से रवाना हुई। ट्रेन के एक कोच में सवार दो युवक गुटों में सीट पर बैठने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते युवकों ने एक-दूसरे पर लात-घुंसे व बेल्टों से हमला बोल दिया। इससे ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ यात्रियों ने जीआरपी को फोन पर घटना की सूचना दी। ट्रेन के कोच में मारपीट की सूचना मिलते ही जीआरपी के एसएसआई सत्यवीर सिंह पुलिस बल के साथ बड़ौत रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। ट्रेन जैसे ही बड़ौत रेलवे स्टेशन पर रूकी तो जीआरपी को देख युवक भाग निकले, लेकिन एक को पुलिस ने दबोचा। इस संबंध में जीआरपी एसएसआई सत्यवीर सिंह ने कहा मारपीट जैसी कोई घटना नहीं थी। कभी-कभार सीट को लेकर कहासुनी हो जाती है। एक युवक को पकड़ा गया है, उसके अभिभावकों को जीआरपी थाने में बुलाया गया है।