{"_id":"5c6b0823bdec2259b05bc75b","slug":"21550518307-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में चौकीदार का शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में चौकीदार का शव मिला
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
ईदरीशपुर गांव में नव निर्माणाधीन रेलवे के अंडर पास के चौकीदार का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा मिला। इसकी सूचना पर परिवार के लोग वहां पहुंचे और उसकी हत्या का आरोप लगाया, लेकिन पुलिस इसे रेलवे से दुर्घटना में मौत का कारण बता रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतक जयभगवान उम्र 55 वर्ष पुत्र ग्यासीराम सुन्हैउ़ा गांव का रहने वाला है। वह ईदरीशपुर गांव के पास बन रहे रेलवे के अंडर पास पर चौकीदारी करता है। सोमवार की तड़के उसका खून से लथपथ शव पड़ा मिला। सूचना पर रेलवे विभाग ने कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। बाद में उसकी जेब से मिले कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त सुन्हैउ़ा निवासी जयभगवान के रूप में हुई। सूचना पर परिजन कोतवाली पहुंचे और उसकी हत्या करने का आरोप लगाया और आक्रोश जताकर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने कहा चौकीदार की मौत ट्रेन से कटकर हुई है और उसका शव भी रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला।