फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उलझा महिला की मौत का रहस्य

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उलझा महिला की मौत का रहस्य

Sun, 30 Dec 2018 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उलझा महिला की मौत का रहस्य
बागपत। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के खड़खड़ी गांव महिला समीना की मौत का रहस्य पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उलझ गया। कब्र से निकाले शव की रिपोर्ट में शव एक माह पुराना बताया। जबकि तीन माह पहले महिला की मौत हो चुकी है। अब दोबारा शव का पोस्टमार्टम होगा। फोरेंसिक मेडिसिन स्पेशलिस्ट सहित तीन चिकित्सकों की टीम पोस्टमार्टम करेगी।
विज्ञापन

खड़खड़ी गांव निवासी समीना उर्फ शम्मो पत्नी आबिद का पांच अक्तूबर को घर में फांसी पर शव लटका मिला । परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव को दफना दिया। डेढ़ माह पहले पति आबिद ने डीएम ऋषिरेंद्र कुमार को प्रार्थना पत्र देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की । डीएम ने एसडीएम को कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए। 24 नवंबर को आबिद की तहरीर पर बड़ौत कोतवाली में ग्राम प्रधान समीमा व आसिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आसिफ को गिरफ्तार कर जेल भेजा। बृहस्पतिवार को डीएम के आदेश पर एसडीएम बड़ौत की मौजूदगी में पुलिस ने कब्र से महिला का शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मोर्चरी पर डॉ. संदीप पाल और डॉ. सत्यप्रकाश ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शव एक माह पुराना मिला। जबकि उसकी महिला की मौत तीन माह पहले हो चुकी है। चिकित्सकों ने सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा को रिपोर्ट दी। सीएमओ ने सही तथ्य सामने लाने के लिए अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण मेरठ मंडल मेरठ अखिलेश अग्रवाल को फोरेंसिक मेडिसिन स्पेशलिस्टि से दोबारा पोस्टमार्टम कराने के लिए पत्र लिखा। अब शव का फोरेंसिक मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ. रणवीर सिंह, डॉ. संदीप पाल और डॉ. सत्यप्रकाश दोबारा पोस्टमार्टम करेंगे। सीएमओ ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला:
बागपत। मुजफ्फरनगर जनपद के एक गांव निवासी दो सगी बहनों का निकाह 18 साल पहले खड़खड़ी गांव में दो भाइयों के साथ हुआ। ग्राम प्रधान समीम और उसके भतीजे आसिफ ने छोटी बहन को प्रेम जाल में फंसाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। उसकी वीडियो भी बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई माह तक उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। दोनों से तंग आकर महिला अपने पति के साथ खतौैली में जाकर रहने लगी। दोनों उसकी वीडियो वायरल कर दी। एक अक्तूबर को आरोपी आसिफ ने बड़ी बहन के नहाते अश्लील फोटो खींचे। फोटो वायरल करने की धमकी देकर बड़ी बहन से भी सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत करने को कहा तो पांच अक्तूबर को दोनों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को अंदर कमरे में फांसी पर लटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने मोर्चरी पर किया हंगामा
बागपत। मोर्चरी पर मृतक महिला के परिजनों ने हंगामा किया। उनका कहना था कि तीन दिन बाद भी शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ। कड़ाके की ठंड में तीन दिन से वे मोर्चरी पर है। बृहस्पतिवार को शव मोर्चरी पहुंच गया। शुक्रवार को अधिकारियों ने यह कहते हुए कि मेरठ मेडिकल में पोस्टमार्टम होगा, उन्हें शव के साथ मेरठ भेजा। मेरठ से उन्हें वापस बागपत भेजा। उन्होंने पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाया। हंगामा करने वालों में मनव्वर, आबिद, तोहसिन, आस मोहम्मद, नाजम अली, फरमान, हसमू, खालिद, अब्बास, इकरामुद्दीन, मीर हसन, इस्लामुद्दीन, कुतबू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed