फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शिक्षक के मकान में लगाई आग, सामान जला

शिक्षक के मकान में लगाई आग, सामान जला

Fri, 28 Dec 2018 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक के मकान में लगाई आग, सामान जला
पिलाना (बागपत)। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के हिसावदा गांव में बुधवार की रात में संदिग्ध परिस्थितियों में शिक्षक के मकान में आग लग गई। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

हिसावदा गांव निवासी रमेश दत्त शर्मा ने तहरीर में बताया कि वह एक पब्लिक स्कूल में शिक्षक है। बुधवार रात्रि मकान में परिवार सहित सो रहा था। रात्रि में दो बजे कमरे से धुुआं निकलता दिखाई दिया। कमरे का दरवाला खोला तो आग की लपटें निकलने लगी। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने पानी छिड़कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब लाखों का सामान जलकर राख हो गया। शिक्षक ने आरोप लगाया कि खिड़की की जाली काटकर असामाजिक तत्वों ने मकान में आग लगाई है। सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed