फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बच्ची को उठाकर ले गई थी मां, पिता हिरासत में

बच्ची को उठाकर ले गई थी मां, पिता हिरासत में

Fri, 28 Dec 2018 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
बच्ची को उठाकर ले गई थी मां, पिता हिरासत में
बड़ौत (बागपत)। पट्टी मेहर भट्ठे वाली गली मेें एक सात वर्षीय बच्ची के अपहरण के मामले में पुलिस द्वारा की गई जांच में पता चला कि बच्ची को उसकी मां ही अपने साथ ले गई थी। आरोपी महिला ने कोतवाली पहुंचकर बच्ची से बात कराई तो बच्ची ने अपनी मम्मी के साथ रहने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने शिकायतकर्ता को झूठा मुकदमा दर्ज कराने के आरोप में हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

सचिन जैन पुत्र देवेंद्र पट्टी मेहर ने बुधवार को कोतवाली पर तहरीर दी थी कि एक बुर्के वाली महिला उसकी सात वर्षीय बच्ची दिव्यांशी को अगवा कर ले गई है, इस पर पुलिस में हड़कंप मच गया था। रात में पुलिस शाहदरा में दबिश देकर कोतवाली में महिला को ले आई। पूछताछ करने पर पता चला कि सचिन की अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है, जो न्यायालय मेें है। उसके दो बेटी हैं, एक बेटी उसके पास व दूसरी महिला के साथ रह रही थी। बुधवार को महिला दूसरी बच्ची को भी अपने साथ शाहदरा लेकर चली गई थी। पुलिस ने इस मामले में अपहरण की बात गलत पाई और पति सचिन को हिरासत में लिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed