फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मजदूरी मांगने पर युवक को बंधक बनाकर यातना दी

मजदूरी मांगने पर युवक को बंधक बनाकर यातना दी

Sun, 11 Nov 2018 01:09 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
मजदूरी मांगने पर युवक को बंधक बनाकर यातना दी
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

पट्टी चौधरान में दीपावली पर एक मकान में डाली बिजली की झालर डालने की मजदूरी मांगने पहुंचे एक युवक को पूरी रात बंधक बनाकर यातना दी और शनिवार की तड़के उसके 12 हजार रुपये छीन नाले के पास फेंक दिया। परिजन सूचना पर वहां पहुंचे और उसे कोतवाली लाए। वहां उन्होंने तहरीर दी। मजदूर को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया।

सर्वेंद्र पुत्र प्रताप सिंह शांति नगर मोहल्ले का रहने वाला है। वह बावली रोड एक इलेक्ट्रिक की दुकान में नौकरी करता है। उसने दीपावली पर पट्टी चौधरान में एक मकान पर बिजली की झालर लगाई। जब वह शुक्रवार की शाम झालर लगाने के पैसे मांगने गया तो मकान मालिक ने उसे घर में बंधक बनाया और यातना दी और उससे 12 हजार की नगदी छीन शनिवार की तड़के पट्टी चौधरान से गुजरने वाले गंदे नाले की पटरी पर डालकर भाग गए। इसकी जानकारी जब उनके परिजनों को लगी तो वे वहां पहुंचे और उसे उठाकर कोतवाली लाए। जहां उन्होंने इस घटना की तहरीर दी। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed