{"_id":"5be09ac4bdec226eee1b7b4d","slug":"21541446340-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों ने ही की थी वांछित अपराधी प्रिंस की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्तों ने ही की थी वांछित अपराधी प्रिंस की हत्या
Updated Tue, 06 Nov 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। खेकड़ा थाना क्षेत्र के बड़ागांव में वांछित अपराधी प्रिंस की हत्या के खुलासे के पुलिस नजदीक पहुंच गई। पुलिस ने आरोपियों का पता लगा लिया है। उसके साथियों ने ही हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस अफसरों ने दावा किया है कि जल्दी ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
बड़ागांव के जंगल में दो नवंबर को बुलंदशहर के माकड़ी गांव निवासी 25 वर्षीय शशांक उर्फ प्रिंस पुत्र नवीन का शव पड़ा मिला। उसकी गर्दन पर नुकीले हथियार से वार कर हत्या की। वह बचपन से ही बड़ागांव स्थित अपनी ननिहाल में ही रहता था। उस के खिलाफ खेकड़ा थाने में लूट, जानलेवा हमले के छह मुकदमे दर्ज हैं। दुकानदार पर फायरिंग के मामले में फरार चल रहा था। उसका छोटा भाई पुनीत उर्फ पुन्नी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। ग्राम प्रधान कुलदीप उर्फ बिट्टू त्यागी ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया। इस हत्याकांड के खुलासे के पुलिस नजदीक पहुंच गई है। पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वालों का पता लगा लिया है। हत्यारे मृतक प्रिंस के ही दोस्त बताए हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक हाथ नहीं लग सके। इस संबंध में खेकड़ा थानाध्यक्ष शिव प्रकाश ने बताया पुलिस हत्याकांड के खुलासे में जुटी हुई है।