फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मेरठ-करनाल हाईवे पर स्प्रिट का टैंकर पलटा

मेरठ-करनाल हाईवे पर स्प्रिट का टैंकर पलटा

Fri, 12 Oct 2018 12:53 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
मेरठ-करनाल हाईवे पर स्प्रिट का टैंकर पलटा
दोघट (बागपत)। मेरठ-करनाल हाईवे पर सरोरा गांव के पास अनियंत्रित होकर स्प्रिट का टैंकर पलट गया। सूचना पर पुलिस एवं दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और क्रेनों की मदद से टैंकर को सीधा कराया। इस दौरान हाईवे दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। दुर्घटना में टैंकर में सवार लोग सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन

पीलीभीत जनपद के जसवंत पुर गांव निवासी राजविंद्र पुत्र दीवान सिंह ने बताया कि वह पंजाब से टैंकर में स्प्रिट लेकर उड़ीसा के लिए जा रहा था। जब वह मेरठ-करनाल हाईवे पर सरोरा गांव के पास पहुंचा तो अनियंत्रित होकर टैंकर हाईवे पर पलट गया। टैंकर में सवार चालक राजविंद्र और हेल्पर कर्ण पुत्र गजराज सिंह निवासी अपनापुर, लखीमपुर ने कूदकर जान बचाई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर दोघट थाना पुलिस एवं दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीन क्रेन मंगाकर टैंकर को सीधा करा कर हाईवे से हटवाया। दो घंटे बाद हाईवे पर आवागमन शुरू हुआ। सरोरा पुलिस चौकी इंचार्ज सुमेर सिंह ने बताया कि टैंकर पलटने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन से टैंकर को हाईवे से हटवाया गया। इसमें चालक और हेल्पर सुरक्षित बच गए है। टैंकर में स्प्रिट भरी है ।
विज्ञापन


शराब से लदा ट्रक पलटने का मचा शोर
दोघट (बागपत)। हाईवे पर स्प्रिट का टैंकर पलटने के बाद सरोरा गांव के ग्रामीणों में अफवाह फैल गई कि हाईवे पर शराब से लदा ट्रक पलट गया है। जिस पर काफी संख्या में ग्रामीण हाईवे पर पहुंच गए थे। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने लाठियां फटकारकर ग्रामीणों को खदेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने से बची
दोघट (बागपत)। हाईवे पर स्प्रिट का टैंकर पलटने के बाद बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। यदि स्प्रिट में आग लग जाती तो बड़ा दुर्घटना हो सकती थी। स्प्रिट भी टैंकर से बाहर नहीं निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed