{"_id":"5bae7b2f867a557f015d2e4e","slug":"21538161455-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान्हड़-दोघट मार्ग पर दिनदहाड़े सेल्समैन से लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कान्हड़-दोघट मार्ग पर दिनदहाड़े सेल्समैन से लूट
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कान्हड़-दोघट मार्ग पर सेल्समैन से लूट
दोघट। कान्हड़-दोघट मार्ग पर दिनदहाड़े शराब ठेके के सेल्समैन से बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने हजारों की नगदी व मोबाइल लूट लिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। सेल्समैन ने थाने पर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बामनौली गांव निवासी संदीप बरनावा में शराब के ठेके पर सेल्समैन है। उसने बताया कि वह शुक्रवार की सुबह 11 बजे के लगभग दोघट से 25 हजार रूपये की नगदी लेकर लौट रहा था। जब वह कान्हड़-दोघट मार्ग पर पहुंचा तो बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसे रोक लिया और उससे 25 हजार रूपये व मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर मारपीट कर भाग निकले। उसने थाने पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसओ चितवन कुमार ने बताया कि लूट का आरोप गलत है। सेल्समैनों के बीच मारपीट हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।