{"_id":"5ba00788867a557ebb22dec2","slug":"21537214344-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग करने वालों को नहीं पकड़ पाई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरिंग करने वालों को नहीं पकड़ पाई पुलिस
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
नंगला कनवाड़ा गांव के ग्राम प्रधान मांगेराम के मकान पर फायरिंग के मामले में पुलिस चार दिन बाद भी बदमाशों तक नहीं पहुंच गई है। पुलिस चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।
नंगला कनवाड़ा गांव के प्रधान मांगेराम आर्य के मकान पर चार दिन पूर्व रात्रि में बदमाशों ने फायरिंग की। प्रधान के बेटे सहदेव ने लाइसेंसी पिस्टल से बदमाशों का मुकाबला कर जवाब में गोलियां चलाई । बदमाश भाग निकले थे। प्रधान से दो सप्ताह पूर्व दो लाख रुपये के रंगदारी भी मांगी । पुलिस फायरिंग के मामले में अभी तक बदमाशों तक नहीं पहुंच पाई है। प्रधान का परिवार घटना के बाद से भयभीत है। रंगदारी के मामले में भी एक आरोपी फरार है। वह किसी भी समय प्रधान के साथ घटना कर सकता है। पुलिस चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी तक कुछ हाथ नहीं लग सका। एसओ चितवन कुमार ने बताया कि फायरिंग के मामले में संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।