{"_id":"5b9abd38867a557f0e718d3d","slug":"21536867640-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजरौल और धनौरा में 10 बीघा ईंख की फसल जली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजरौल और धनौरा में 10 बीघा ईंख की फसल जली
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बिजरौल और धनौरा गांव में हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर गिर जाने से दो किसानों की 10 बीघा ईख जल गई। किसानों ने हादसे का जिम्मेदार ऊर्जा निगम को बताकर प्रदर्शन किया।
बिजरौल गांव निवासी किसान राकेश कुमार का कहना है कि उसके खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। तार ढीले होने की शिकायत कई बार उर्जा निगम के अधिकारियों से की, लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी। बृहस्पतिवार को उसकी छह बीघा फसल जल गई। किसानों ने आग पर काबू पाया। तारों में चिंगारी निकलने के कारण हादसा हुआ।
धनौरा निवासी किसान वेदप्रकाश पुत्र धर्मवीर ने बताया कि उसके खेत में 100 केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर का जोड़ा बना हुआ है। बुधवार की रात में आए तूफान के कारण ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया। तारों से चिंगारी उठने लगी। जिस कारण गन्ने की फसल ने आग पकड़ ली। आग से उसकी तीन बीघा गन्ना व एक बीघा ज्वार की फसल जलकर राख हो गई। उसने मुआवजे की मांग की है।