{"_id":"5b92c5bf867a557f6c067f5a","slug":"21536345535-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रतनपुरी में सुरक्षा गार्डो व बदमाशों के बीच मुठभेड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रतनपुरी में सुरक्षा गार्डो व बदमाशों के बीच मुठभेड़
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनपुरी में सुरक्षा गार्ड और बदमाशों में मुठभेड़
अमर उजाला ब्यूरो
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के रतनपुरी गांव में बृहस्पतिवार की रात बंद पड़े गन्ना क्रेशर से सामान चोरी कर रहे बदमाशों की गेल कंपनी के सुरक्षा गार्डों से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। बदमाश सेंट्रो कार छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांबिंग कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस कार को कब्जे में लेकर थाने ले गई।
रतनपुरी गांव में रविंद्र पुत्र सुभाष त्यागी का गन्ना क्रेशर है। सीजन ऑफ होने के कारण क्रेशर बंद पड़ा हुआ है। बृहस्पतिवार की रात दो बजे सेंट्रो कार में सवार चार-पांच बदमाश क्रेशर पर पहुंचे और सामान चोरी करने लगे। इसी दौरान गेल कंपनी के सुरक्षा गार्ड अपनी गाड़ी से वहां से गुजर रहे थे। उन्हें क्रेशर पर कार खड़ी देखकर शक हुआ। उन्होंने बदमाशों को टोका तो बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में गार्डों ने भी फायरिंग की। गोलियों की आवाज सुनकर गांव में दहशत फैल गई। काफी संख्या में ग्रामीण लाइसेंसी हथियार व लाठी-डंडे लेकर क्रेशर पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने भी बदमाशों पर फायरिंग की। अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश कार को छोड़कर भाग निकले। सूचना पर रात्रि में थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जंगल में कांबिंग कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लग सका। पुलिस ने बदमाशों द्वारा छोड़ी गई सेंट्रो कार को कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर हरेराम यादव का कहना है कि कार को सीज कर दिया गया है। बदमाशों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।