{"_id":"5b81a72142c7924633077689","slug":"21535223585-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब से लदा कैंटर और बुलेरो गाड़ी पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब से लदा कैंटर और बुलेरो गाड़ी पकड़ी
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)।
ढिकौली गांव के पास से पुलिस ने चेकिंग के दौरान कैंटर और बुलेरो गाड़ी में हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी। पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
चांदीनगर थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती को सूचना मिली की कि हरियाणा से तस्करी कर कैंटर और बुलेरो गाड़ी से भारी मात्रा में शराब लाई जा रही है। उन्होंने ढिकौली गांव के पास पुलिस टीम भेजकर चेकिंग शुरू कराई। इसी दौरान सामने से कैंटर व बुलेरो गाड़ी आई दिखाई दी। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे नहीं रुके। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। कैंटर से 65 और बुलेरो गाड़ी से 55 पेटी देसी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई। पुलिस ने शराब तस्कर प्रवीण पुत्र ओमप्रकाश निवासी बुढ़ाना गेट मेरठ और प्रियम पुत्र विनोद निवासी महावीर वाली गली बागपत को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया।