फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बजरंगी की हत्या की जांच जारी, पुलिस को हासिल कुछ नहीं

बजरंगी की हत्या की जांच जारी, पुलिस को हासिल कुछ नहीं

Sun, 22 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
बजरंगी की हत्या की जांच जारी, पुलिस को हासिल कुछ नहीं
एसटीएफ भी मामले के तार जोड़ने में लगी है, लेकिन खाली हाथ
विज्ञापन

बागपत। जिला कारागार में मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में पुलिस खाली हाथ है। जांच जारी है, लेकिन अब तक पुलिस के हाथ ऐसा कोई ठोस क्लू नहीं लगा है, इसके आधार पर केस के खुलासे का दावा किया जा सके। पुलिस फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने का इंतजार भी कर रही है।
बागपत जेल में नौ जुलाई की सुबह सवा छह बजे मुन्ना बजरंगी की हत्या की। निलंबित जेलर यूपी सिंह ने सुनील राठी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस के लिए बजरंगी की हत्या का खुलासा करना एक पहेली जैसा बन गया है। सिस्टम की चूक पर सवाल पर सवाल खड़े हैं, लेकिन जवाब किसी के पास नहीं है। जेल में पिस्टल पहुंचने की कहानी उलझी है और हत्या की वजह पर पुलिस बगलें झांक रही है। सर्विलांस के सहारे पुलिस ने कई संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है, लेकिन अभी तक वारदात के तार नहीं जुड़ सके हैं। एसपी जयप्रकाश ने कहा हर बिंदू की जांच चल रही है, जल्द ही वारदात का खुलासा होगा।
विज्ञापन



सर्विलांस ही आखिरी सहारा
बागपत। बजरंगी की हत्या में पुलिस का आखिरी सहारा सर्विलांस ही है। पचास मोबाइल नंबर ऐसे हैं, जिन्हें पुलिस ट्रेस कर रही है। यह भी पुष्टि हो चुकी है, जेल में कई मोबाइल सक्रिय थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्की सुन्हैडा और अरविंद राठी जांच के दायरे में
बागपत। पुलिस की छानबीन विक्की सुन्हैडा और अरविंद राठी के आसपास घूम रही है। बजरंगी आखिर रात विक्की के साथ बैरक में रुका था, इसलिए वह केस की अहम कड़ी है। सुनील राठी फतेहगढ़ जेल शिफ्ट हो चुका है, इसलिए अब बागपत जेल में राठी का भाई अरविंद ही पुलिस पूछताछ के केंद्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed