फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अध्यापिका को छात्रा को डांटना भारी पड़ा

अध्यापिका को छात्रा को डांटना भारी पड़ा

Tue, 17 Jul 2018 01:08 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
अध्यापिका को छात्रा को डांटना भारी पड़ा
बागपत।
विज्ञापन

जनता वैदिक इंटर कॉलेज नौरोजपुर गुर्जर में अध्यापिका को कक्षा सात की छात्रा को डांटना भारी पड़ा। छात्रा और उसकी मां एवं बहन ने विद्यार्थियों के सामने अध्यापिका की पिटाई कर दी। शोर सुनकर पहुंचे शिक्षकों ने किसी तरह अध्यापिका को बचाया। इस संबंध में अध्यापिका ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।

बड़ौत निवासी अंजू पत्नी प्रदीप जनता वैदिक इंटर कॉलेज नौरोजपुर गुर्जर में अध्यापिका है। उन्होंने बताया कि सोमवार को वह कक्षा सात के बच्चों को पढ़ा रही थी। कक्षा में छात्रा पल्लवी छात्राओं के साथ गाली गलौच और मारपीट कर रही थी। अध्यापिका ने उसे डांट दिया। साढ़े 10 बजे हाफ टाइम में छात्रा अपने घर पर लंच करने चली गई। थोड़ी देर बाद छात्रा अपनी मां कविता और बहन सोनम को साथ लेकर कॉलेज पहुंची। उन्होंने आते ही अध्यापिका की पिटाई शुरू कर दी। कॉलेज में विद्यार्थियों के सामने ही अध्यापिका को कई थप्पड़ जड़ दिए। शिक्षकों ने अध्यापिका को किसी तरह बचाया। महिला ने धमकी दी कि यदि फिर से उसकी बेटी को डांटा तो कॉलेज में भी आना छुड़ा देंगे। कॉलेज की छुट्टी होने के बाद अध्यापिका कोतवाली पहुंची और तीनों मां-बेटियों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई। जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed