फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अलीगढ़ से बागपत पहुंची प्रेमी दिवानी

अलीगढ़ से बागपत पहुंची प्रेमी दिवानी

Mon, 16 Jul 2018 01:09 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ से बागपत पहुंची प्रेमी दिवानी
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका ने अपने प्रेमी के घर पहुंच कर कहा या तो शादी कर लो, नहीं तो मैं आत्महत्या कर लूंगी। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। प्रेमिका को ग्राम प्रधान के घर ले जाया गया। प्रेमिका के परिजनों को भी बुलाया गया है।

दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक हरियाणा के सोनीपत में प्राइवेट नौकरी करता है। सात फरवरी 2018 को वह अपने दोस्त की शादी में अलीगढ़ के शेखुपुर गांव गया । वहां पर एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। युवक वापस लौट गया। दोनों की प्रेम कहानी आगे चली। युवती ने अपने परिजनों से सच्चाई बताई। परिजनों ने प्रेमी के साथ शादी करने से इंकार कर दिया। एक माह पहले युवती ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया । चिकित्सकों ने उसे किसी तरह बचा लिया। 15 दिन पहले प्रेमिका अपने प्रेमी के घर आ गई । उससे शादी करने को कहा। प्रेमी के परिजनों ने युवती के पिता को बुलाकर उसे वापस घर भेज दिया था। रविवार को फिर से प्रेमिका अपने प्रेमी के घर आ गई । उसने कहा या तो शादी कर लो, नहीं तो मैं आत्महत्या कर लूंगी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। युवती को ग्राम प्रधान के आवास पर रखा गया है। उसके पिता को सूचना दे दी । ग्राम प्रधान ने बताया कि युवती शादी की जिद पर अड़ी हुई है। उसे समझाने की कोशिश भी की। दोनों परिवार के लोगों को बैठाकर बात की जाएगी। यदि शादी के राजी होते है तो उनकी शादी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed