{"_id":"5b4264754f1c1bc1248b5426","slug":"21531077749-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के अपहरण व मारपीट के मामले में आरोपी युवक ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की और धमकी दी कि यदि गांव छोड़कर नहीं गए तो जान से मार देंगे। पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित किशोरी के पिता व आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई और दोनों का शांति भंग में चालान कर दिया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पिछले माह छह युवक किशोरी का अपहरण कर ले गए थे। पिता ने मिट्ठू, टिंकू, रामू, चांद, पंजाब, सूरज आदि के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर दो आरोपी युवकों को जेल भेजा था। इस मामले में अब भी चार आरोपी खुले घूम रहे हैं। आरोपियों ने पीड़ित परिवार को गांव से निकालने एवं जान से मारने की धमकी दी है। रविवार को एक आरोपी साथियों के साथ किशोरी के घर पहुंच गया और परिजनों को हथियारों के बल पर आतंकित कर घर में जमकर तोड़फोड़ की। धमकी दी कि यदि गांव छोड़कर नहीं गए तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित किशोरी के पिता व आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। पुलिस ने दोनों को शांति भंग में चालान कर दिया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने अपहरण के आरोपी का शांति भंग में चालान कर दिया है। इस घटना के बाद से परिवार में दहशत फैली हुई है। चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो गांव से पलायन करने को मजबूर होंगे। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि तोड़फोड़ का मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।