फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पहले राशन लेने को लेकर मारपीट, पांच लोग घायल

पहले राशन लेने को लेकर मारपीट, पांच लोग घायल

Sun, 08 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
पहले राशन लेने को लेकर मारपीट, पांच लोग घायल
बागपत। ठाकुरद्वारा मोहल्ले में सहकारी सस्ते गल्ले की दुकान से पहले राशन लेने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हुआ। झगड़े में दोनों पक्ष के पांच युवक घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के चार युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। एक विशेष समुदाय के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन

मोहल्ला ईदगाह बागपत निवासी एक महिला ठाकुरद्वारा मोहल्ले में सहकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर राशन लेने गई। इसी दौरान झंकार गली निवासी एक युवक भी राशन लेने के लिए दुकान पर पहुंचा गया। दोनों पक्षों में पहले राशन लेने को लेकर कहासुनी हो गई। महिला ने फोन कर अपने देवर को वहां पर बुला लिया। देवर व उसके साथियों ने छेड़छाड़ का आरोपी लगाकर युवक की पिटाई कर दी। यहां पर तो लोगों ने मामला शांत करा दिया। महिला पक्ष के लोग राशन लेकर घर लौटने लगे। हनुमान मंदिर के पास घायल युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला बोल दिया। उनकी लात घूंसों से पिटाई की। सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के चार युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बन गई। एक विशेष समुदाय के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। इस मामले में अभी तक किसी भी तरफ से तहरीर नहीं दी। एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधु ने बताया कि तहसील आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed