फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सराफ हत्याकांड : एसपी ने बच्चों से जुटाई जानकारी

सराफ हत्याकांड : एसपी ने बच्चों से जुटाई जानकारी

Mon, 02 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
सराफ हत्याकांड : एसपी ने बच्चों से जुटाई जानकारी
अमीनगर सराय (बागपत)। सराफ सुनील गुप्ता की हत्या के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। रविवार को एसपी ने मृतक के घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और जल्द मामले के खुलासे का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात बड़ौत-अमीरनगर सराय मार्ग पर तितरौंदा पुलिस चौकी के समीप अमीनगर सराय निवासी सराफ सुनील गुप्ता पुत्र नानक चंद गुप्ता की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। व्यापारी की हत्या से गुस्साए कस्बे के व्यापारियों ने शनिवार को बाजार बंद रखा था। हत्या के तीन दिन बाद भी पुलिस मामले का खुलासा कर पाने में नाकाम है, जिसे लेकर व्यापारियों में रोष व्याप्त है। रविवार दोपहर एसपी जयप्रकाश मृतक सराफ के घर पहुंचे और उसके बच्चों से घटना की जानकारी ली। उनके बच्चों ने एसपी को बताया कि पापा की जेब में रखा ड्राइविंग लाइसेंस और पहचान पत्र गायब है। मृतक के लड़के गौरव गुप्ता ने बताया कि पापा कभी स्कूटी का पूरा लॉक नहीं लगाते थे लेकिन घटना वाली रात को जब स्कूटी खड़ी मिली तो उसका पूरा लॉक लगा हुआ था और चाबी पापा की जेब से मिली।
विज्ञापन

एसपी ने परिजनों और कस्बे के व्यापारियों को बताया कि कई बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। व्यापारियों ने एसपी से शस्त्र लाइसेंस की मांग भी की। बाद में एसपी ने सराय पुलिस चौकी पर सीओ दिलीप सिंह और थानाध्यक्ष को जल्द से जल्द वारदात के खुलासे के निर्देश दिए। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ रविवार को भाजपा विधायक योगेश धामा मृतक सर्राफ सुनील गुप्ता के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। व्यापारियों ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। व्यापारी सुरक्षित नहीं है। यदि इसी तरह से व्यापारियों के साथ घटना होती रही तो व्यापारी पलायन करने को मजबूर होंगे। विधायक ने व्यापारियों का भरोसा दिया कि पुलिस जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करेगी।


पीड़ित परिवार को सांत्वना दी
अमीनगर सराय (बागपत)। मृतक सर्राफ सुनील गुप्ता के घर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। डॉ. शालिनी राकेश ने पुलिस से जल्द हत्यारों गिरफ्तार करने की मांग की। इस मौके पर राकेश रावत, रमेश, राधेश्याम कश्यप, सतीश वाल्मीकि आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed