फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छपरौली में 11 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म

छपरौली में 11 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म

Sat, 30 Jun 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
छपरौली में 11 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म
छपरौली (बागपत)। थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय बच्चे के साथ तीन युवकों ने कुकर्म किया। बेहोश होने पर आरोपी उसे जंगल में छोड़कर भाग निकले। बच्चा किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने थाने पर पहुंचकर तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

मामला बृहस्पतिवार की दोपहर का है। छपरौली थाना क्षेत्र निवासी 11 वर्षीय बच्चे के माता-पिता बड़ौत में दवालेने गए थे। घर में वह अकेला था। इसी समय पड़ोस के तीन युवक आए और उसे जामुन खिलाने के बहाने खेत में ले गए। तीनों युवकों ने उसके कपड़े उतार दिए। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। तीनों युवकों ने उसके साथ कुकर्म किया। बेहोश होाने पर आरोपी उसे जंगल में ही छोड़कर भाग निकले। होश में आने पर बच्चा घर पहुंचा। डर के कारण उसे परिजनों को कुछ नहीं बताया। शुक्रवार को जब उसे परेशानी हुई तो परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़ित बच्चे को लेकर परिजन थाने पहुंचे और तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed