फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ससुराल में बेटे को लेने पहुंचे युवक को मारने की कोशिश

ससुराल में बेटे को लेने पहुंचे युवक को मारने की कोशिश

Sat, 30 Jun 2018 12:53 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
ससुराल में बेटे को लेने पहुंचे युवक को मारने की कोशिश
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

पत्नी के दहेज का मुकदमा दर्ज कराने के बाद युवक अपने तीन माह के बेटे को लेने अपनी ससुराल बाम पहुंचा तो ससुराल वालों ने उसे बंधक बनाया और पिटाई कर फांसी लगाकर मारने की कोशिश की, उनसे किसी तरह भाग कर जान बचाई। युवक ने ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

घायल मुस्तकीम पुत्र हाकिम अली लदवाड़ी गांव का रहने वाला है, उसकी शादी बाम की रीना के साथ हुई, शादी के बाद एक बेटा भी हुआ, जो अब तीन साल का है। शादी के पास से ही दहेज की मांग को लेकर विवाद पैदा हो गया और दहेज को लेकर न्यायालय मेें मुकदमा चल रहा है। तीन साल का बेटा उसकी पत्नी रीना के साथ है। मुस्तकीम बार बार अपने पास बुलाने का प्रयास कर रहा है। जब वह नहीं भेजा तो मुस्तकीम शुक्रवार को अपनी ससुराल बाम पहुंचा और बेटे को ले जाने को कहा। जब उसने जबरन प्रयास किया तो ससुराल वालों ने मुस्तकीम को घेरकर बंधक बना लिया और जान से मारने का प्रयास किया और 20 हजार रुपये भी छीने, उसने भागकर जान बचाई और कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed