{"_id":"5afc86cb4f1c1bdb408b5e31","slug":"21526499019-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी के पास ठग को पकडने के लिए बिछाया जाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कचहरी के पास ठग को पकडने के लिए बिछाया जाल
Updated Thu, 17 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कई जिलों में नौकरी और लोन दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले युवक को पकड़ने के लिए मुजफ्फरनगर जनपद की पुलिस और पीड़ितों ने कचहरी के पास जाल बिछाया, लेकिन आरोपी भाग निकला। वह बागपत समेत आसपास के जिलों में सैकड़ों लोगों से ठगी कर चुका है।
मुजफ्फरनगर जनपद के सागड़ी गांव निवासी रविंद्र ने बताया कि अजीत शर्मा पुत्र जय सिंह निवासी मलीपुरा जनपद सहारनपुर ने नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे 20 हजार रुपये लिए थे, लेकिन नौकरी नहीं लगने पर रुपये नहीं लौटाए। इसी तरह सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़ सहित आसपास के जिलों के सैकड़ों लोगों से नौकरी और लोन दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका है। बड़ौत निवासी प्रवीण ने नौकरी दिलाने के नाम पर 57.67 लाख रुपये की ठगे है। इस मामले में एक सप्ताह पहले बड़ौत पुलिस ने उसके पिता जय सिंह को ठगी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा । उसने बुढ़ाना, बड़ौत समेत कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। बुधवार को वह कचहरी बागपत में अपने पिता की जमानत के लिए आया। पीड़ित रविंद्र, प्रवीन सहित तीन-चार लोग मुजफ्फरनगर जनपद पुलिस के साथ कचहरी के पास पहुंचे और आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया, लेकिन इससे पहले ही वह भाग गया। उन्होंने अधिवक्ताओं के चैंबरों में भी उसकी तलाश की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। बाद में मायूस होकर लौट गए।
परिचित को पकड़ा, माफी मांगने पर छोड़ा
बागपत। बुढ़ाना निवासी रविंद्र ने बताया कि उन्होंने आरोपी के एक परिचित को भी पकड़ लिया था, लेकिन माफी मांगने पर बाद में उसे छोड़ दिया। आरोपी के परिचित ने बताया कि वह स्वयं ही ठगी का शिकार है। उससे भी अजीत शर्मा ने लाखों रुपये ले रखे हैं।