फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म

देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म

Thu, 19 Apr 2018 01:04 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से सरधना क्षेत्र के एक गांव स्थित ससुराल में दहेज की मांग पूरी न होने पर देवर ने दुष्कर्म किया। पीड़ित ने दोघट थाने में ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी।

दोघट थाना क्षेत्र एक गांव निवासी ग्रामीण ने 2015 में अपनी बेटी की शादी मेरठ जनपद के सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से की । शादी में कम दहेज लाने को लेकर ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे । कई बार उनकी मांग पूरी की, लेकिन ससुराल वालों की भूख बढ़ती चली गई। हाल में दो लाख रुपये और कार दहेज में लाने की मांग कर रहे हैं। अब उसके 11 माह की एक बेटी भी है। 16 अप्रैल को जब महिला घर में अकेली थी तो उसके देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने जब सास और पति को घटना की जानकारी दी तो उल्टे उन्होंने उसकी पिटाई की और कमरे में बंधक बना लिया। धमकी दी कि यदि अपने मायके वालों को बताया तो जान से मार देंगे। 17 अप्रैल को महिला किसी तरह ससुराल से भाग कर मायके पहुंची। परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस संबंध में पीड़ित महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ दोघट थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed