{"_id":"5aad7cbf4f1c1b01768b5e64","slug":"21521319103-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने जेसीबी से तीन अवैध दुकानें तोड़ीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रशासन ने जेसीबी से तीन अवैध दुकानें तोड़ीं
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बावली गांव में हाईवे के किनारे तीन दुकानों को एसडीएम के आदेश पर पुलिस और राजस्व की टीम ने ध्वस्त कराया। इस दौरान महिलाओं से उनकी नोकझोंक हुई। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि हाईवे के किनारे राज सिंह ने तीन दुकानें अवैध रूप से बनाई । तहसील न्यायालय से वह मुकदमा भी हार चुका है और उसकी 122 बी में भी कार्रवाई हो चुकी है। नोटिस देने पर भी उसने दुकानें नहीं हटवाई। इस पर एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार धर्मेंद्र, लोकेश कुमार पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और जेसीबी मशीन से तीनों अवैध दुकानों को ध्वस्त कराया। इस दौरान उनकी महिलाओं से नोकझोंक हुई। राज सिंह का कहना है कि उसका न्यायालय में वाद चल रहा है और दुकान गिराने से पहले कोई नोटिस नहीं दिया।