{"_id":"5a8b2a984f1c1bb2208ba171","slug":"21519069848-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"110 के कनेक्शन काटे, 41 पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
110 के कनेक्शन काटे, 41 पर मुकदमा दर्ज
Updated Tue, 20 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
विजिलेंस और पावर कारपोरेशन के कर्मचारियों की टीम ने सोमवार को नगर और ग्रामीण क्षेत्र में अभियान चलाकर बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन काटे। विद्युत चोरी करते पकड़े जाने वाले 41 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
एसडीओ रितेशवर बंधु के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने रठौड़ा गांव में ताबड़तोड़ छापेमारी कर 19 लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी में एफआईआर दर्ज कराई। एसडीओ ने बताया बकाएदारों को टीम बनाकर चिह्नित किया जा रहा है। किसी भी कीमत पर बकाएदारों को छोड़ा नहीं जाएगा। टीम मेें प्रभारी प्रवर्तन दल अनिल कुमार सिंह, जेई संजय कुमार, जेई अंकुर आदि रहे।
बड़ौत में एसडीओ चैन सिंह, अवर अभियंता इंद्रपाल और सुरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में टीम ने बकाएदारों के खिलाफ छापेमारी की। टीम ने 60 बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन काटे, जबकि 12 लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी की एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन
अवर अभियंता विकास कुमार ने गूंगाखेड़ी गांव में छापेमारी कर 50 बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन काटे, जबकि दस लोगों के खिलाफ कटिया डालकर विद्युत चोरी करने के मामले मेें एफआईआर दर्ज कराई। अवर अभियंता पवन कुमार ने लुहारी, जौनमाना और ढ़िकाना, अवर अभियंता संदीप खुशीराज कश्यप ने बिनौली, कैडवा, संतनगर आदि जगहों पर चेकिंग अभियान चलाकर बकाएदारों पर विद्युत बिल जमा करने का दबाव बनाया।