फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एक्सप्रेस-वे निर्माण स्थल से सामान चोरी करते पकड़ा

एक्सप्रेस-वे निर्माण स्थल से सामान चोरी करते पकड़ा

Sat, 20 Jan 2018 12:41 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे निर्माण स्थल से सामान चोरी करते पकड़ा
एक्सप्रेस-वे निर्माण स्थल से सामान चोरी करते पकड़ा
विज्ञापन

बागपत। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे के निर्माण स्थल से कार में सामान चोरी करते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया गया। कुछ लोगों ने उसकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। उसके दो साथी फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी की कार से चोरी किया गया सामान बरामद हुआ है।
हापुड़ के वीरमपुर गांव निवासी साजिद अली ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी साबिर और रियासत अली के साथ शुक्रवार सुबह एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य कर रहा था। उसने देखा कि थोड़ी दूरी पर ही एक कार खड़ी है। तीन युवक रोड के निर्माण का लोहे का सामान चोरी कर कार में लाद रहे थे। शोर मचाया तो आरोपी भागने लगे। पीछा करने पर एक युवक को पकड़ लिया जबकि दो साथी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने खुद को पवन निवासी नंगला बहलोलपुर बताया। उसने साथियों के नाम अनुज निवासी नंगला बहलोलपुर और सुनील निवासी पूठड़ बताया है। लोगों ने आरोपी पवन कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने चोरी किया गया लोहे का सामान बरामद किया है। उधर कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed