{"_id":"5a43f3394f1c1b0a788b53cb","slug":"21514402617-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की शादी को लेकर बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती की शादी को लेकर बवाल
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बड़ौत नगर के एक मोहल्ले में युवती की शादी को लेकर बवाल हो गया। युवती के पिता ने बेटी की शादी कई जगह 50-50 हजार रुपये लेकर तय कर दी थी। जब उसके मोहल्ले के लोग शादी के लिए उनके घर पहुंचे तो जमकर संघर्ष हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को शांति भंग के आरोप में हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव का परिवार बड़ौत के एक मोहल्ले में रहता है। उसके परिवार में एक बेटी है। रुपये के लालच में ग्रामीण ने अपनी बेटी की शादी कई युवकों तय कर दी है। बुधवार को तय किए रिश्ते के अनुसार नगर के मोहल्ले का युवक अपने परिजनों को लेकर युवती के घर शादी के लिए पहुंचा तो उन्होंने शादी करने से इंकार दिया और युवती का पिता कहने लगा कि पहले 50 हजार रुपये लाकर दो, तभी शादी होगी। इसको लेकर वहां बवाल हो गया और भीड़ हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। पुलिस ने दोनों पक्षों के दो लोगों को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी हरे राम यादव ने बताया मामले की जांच की जा रही है। दो लोगों को शांति भंग के आरोप में हिरासत में लिया है।