फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे का कोर्ट में सरेंडर

एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे का कोर्ट में सरेंडर

Tue, 31 Oct 2017 01:03 AM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे का कोर्ट में सरेंडर
बागपत। कंफेक्शनरी की दुकान पर रुपये के बिल को लेकर हुए विवाद में हाईवे पर उत्पात मचाने के मामले में एक ओर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और एक आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। एक आरोपी को पुलिस पहले ही जेल जा चुकी है।
विज्ञापन

बागपत में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित पवन की कंफेक्शनरी की दुकान है। बृहस्पतिवार को शाम के समय कार में सवार होकर कुछ युवकों ने सामान खरीदा । रुपये के बिल को लेकर विवाद हो गया । आरोपियों ने पवन पर हमला कर दिया । बचाव में आए उनके जीजा मनोज फौजी की भी पिटाई कर दी थी। नौ लोगों को नामजद कर 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ । पुलिस ने सोमवार को आरोपी सोनू निवासी ठाकुरद्वारा मोहल्ला बागपत को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसको कोर्ट में पेश किया। वहां से उसको जेल भेजा। इसके अलावा एक आरोपी प्रदीप ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर की दिया। एक आरोपी नीरज को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधु ने कहा फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


खुले घूम रहे आरोपी, दे रहे धमकी
बागपत। घायलों के परिजनों ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर प्रदर्शन कर कहा कि पुलिस ने सहीं धारा में केस दर्ज नहीं किया है। उनके साथ लूटपाट भी की गई । आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की । इसमें मनोज, रेखा, सुनील, कमलेश मौजूद रही। एसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed