{"_id":"596522574f1c1b197e8b47b3","slug":"21499800151-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब माफियाओं ने युवक को सरियो से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब माफियाओं ने युवक को सरियो से पीटा
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब माफिया ने युवक को सरियों से पीटा
बड़ौत (बागपत)। गुराना रोड पर सोमवार की रात में ट्रेन से उतरकर अपने गांव लुहारी जा रहे एक युवक को शराब माफिया ने घेर कर सरियों से हमला कर अधमरा कर दिया और नगदी और मोबाइल भी छीनकर ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने युवक को सीएचसी में भर्ती कराया है। बिजेंद्र पुत्र ब्रहमपाल लुहारी गांव का रहने वाला है। वह सहारनपुर में एक फैक्ट्री में काम करता है। सोमवार की रात वह ट्रेन से उतर कर अपने गांव जाने के लिए गुराना रोड से जा रहा था। संगम सिनेमा के पास दो युवक मिले, जो सरिया लिए थे, उन्होंने उसे रोक कर कहा तुम शराब तस्करी की शिकायत करते हो, तुझे आज मजा चखाएंगे और उन्होंने उसे सरियों से हमला कर अधमरा कर दिया। इससे 750 रुपये की नगदी और मोबाइल भी छीन लिया और उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। सूचना पर रात्रि में पुलिस मौके पर पहुंची और उसे कोतवाली ले आई। उसने एक को नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी।