फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हरियाणा की गायक को जान से मारने की धमकी मिली

हरियाणा की गायक को जान से मारने की धमकी मिली

Sun, 12 May 2019 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा की गायक को जान से मारने की धमकी मिली
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

कार सवार बदमाशों ने हरियाणा निवासी एक महिला गायक को मारने की धमकी दे दी। इसकी सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर कार सवार बदमाशों की तलाश में वाहनों की सघन चेकिंग की, लेकिन बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े।

शनिवार को हरियाणा में एक महिला गायक को कुछ बदमाशों ने मारने की धमकी दी और हरियाणा से खेकड़ा की ओर भागे। हरियाणा पुलिस ने खेकड़ा कोतवाली पुलिस को हरियाणा में एक गायिका को मारने की धमकी देने के मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही खेकड़ा कोतवाली पुलिस दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित डूंडाहेडा चैक पोस्ट, पाठशाला पुलिस चौकी पर कार सवार बदमाशों की तलाश में अलर्ट हो गई। पुलिस ने हाईवे से गुजरने वाले वाहनों कई घंटे तक चेकिंग की, लेकिन बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि हरियाणा की एक महिला गायक को मारने की धमकी देकर बदमाशों के खेकड़ा की तरफ आने की सूचना उन्हें मिली। इसे लेकर बदमाशों की तलाश में वाहनों की चेकिंग कराई, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed