फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चुनावी रंजिश में युवक को चाकू मारा

चुनावी रंजिश में युवक को चाकू मारा

Thu, 31 Jan 2019 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में युवक को चाकू मारा
बागपत। शहर की वाल्मीकि बस्ती में चुनावी रंजिश के चलते युवक पर तीन युवकों ने चाकू से हमला किया। परिजनों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया। घायल के भाई ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

वाल्मीकि बस्ती बागपत निवासी अरविंद पुत्र हरिकिशन ने बताया कि मंगलवार की रात में साढ़े आठ बजे उसका भाई अरविंद अपने दोस्त सुमित के साथ मंदिर में पूजा करने जा रहा था। रास्ते में तीन युवकों ने उसे रोक लिया। नगर पालिका के चुनाव से ही तीनों रंजिश रखते हैं। उन्होंने गली गलौज कर उस पर चाकू से हमला किया। शोर शराबा होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। घायल के भाई ने अन्नु, अर्जुन पुत्र अनिल, गगन पुत्र श्रीपाल निवासी वाल्मीकि बस्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चाकू बरामद किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।
विज्ञापन


मारपीट कर युवक के साथ लूटपाट की
बागपत। चौहल्दा गांव निवासी शोएब पुत्र वहीदू ने बताया कि वह मंगलवार को ढाई बजे घर से अग्रवाल मंडी टटीरी में सामान लेने गया था। जब वह वापस घर लौट रहा था तो गांव के पास नहर पर तीन युवकों ने उसे रोका और तमंचे की बट मारकर घायल किया। आरोप है कि एक हजार रुपये भी छीन ले गए। बेहोश होने पर आरोपी भाग निकले। घायल ने बताया कि भूखंड को लेकर उनका विवाद चल रहा है। उसने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed