फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   महिला ने देवर के खिलाफ तहरीर दी

महिला ने देवर के खिलाफ तहरीर दी

Tue, 22 Jan 2019 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
महिला ने देवर के खिलाफ तहरीर दी
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन बच्चों की महिला के देवर के खिलाफ तहरीर दी। महिला ने कहा मेरे पेट में देवर का बच्चा है, इसलिए देवर से मेरी शादी कराई जाए, इसकी सूचना मिलते ही महिला के परिजनों और पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारी देर रात तक दोनों पक्षों में समझौता कराने में जुटे रहे।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव के एक महिला के पति का निधन दो वर्ष पूर्व हो गया था। तीन बच्चों की मां उक्त महिला पति न होने के बाद भी गर्भवती हो गई। परिजनों को इसका पता चला। इससे घर में विवाद बन गया। सोमवार को महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि दो वर्ष पहले पति की मौत के बाद वह अकेलापन महसूस कर रही थी। इस बीच देवर के साथ उसकी नजदीकी बढ़ गई और दोनों के आपस में शारीरिक संबंध बन गए। अब उसके पेट में पल रहा बच्चा उसके सगे देवर का है। ऐसे में उसकी देवर के साथ शादी कराई जाए। इस मामले की जानकारी मिलने पर देवर व अन्य परिजन भी थाने में पहुंचे। देवर ने महिला की बात को झूठा करार दिया। दूसरी तरफ परिजनों ने कहा महिला के गांव के ही एक व्यक्ति से अनैतिक संबंध हैं। उन्होंने कई बार महिला को रोकने का प्रयास किया, लेकिन सिलसिला नहीं रुका। इसी कारण महिला जान बूझकर झूठा आरोप लगा रही है। देर शाम तक पुलिस अधिकारी और ग्रामीण दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के प्रयास रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed